फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया

विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर घेराव करते कांग्रेसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। बिजली विभाग की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने लाल डिग्गी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस नेता आग़ा यूनुस के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया गया। कांग्रेसियों ने मांग की कि माबूद नगर में बिजली के बिल से उत्पन्न विवाद के बाद पति ने पत्नी की जान ले ली थी। 7 बच्चों का पिता जेल चला गया था। इसलिए किसी का भी बिजली कनेक्शन काटने से पहले उसे 10 दिन के अंदर भुगतान करने का समय दिया जाए। मीटर तेज चलने की शिकायत पर उपभोक्ता के मीटर पर एक यूनिट की टेस्टिंग 1000 वाट्स लोड पर उपभोक्ता के सामने कराई जाए। हाईटेंशन लाइन से लोगों को आजादी मिले। जनता का आर्थिक उत्पीड़न ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें