धनीपुर में हुए कार्यक्रम में संबोधन करते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आ जाना के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। धनीपुर ब्लॉक में बुधवार को हुए एक कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के समक्ष बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इससे पहले विवेक बंसल कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां पर डॉ. योगेश शर्मा ने उनका स्वागत किया।
विवेक बंसल ने कहा कि देश के अन्दर जो घटनाक्रम हो रहे हैं उससे देश के नागरिकों को बहुत तकलीफ हो रही है। ऐसे में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो जनता की समस्याओं को उठा रहा है।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में ममता शर्मा, विमलेश देवी, मंजू देवी, पूनम देवी, सविता देवी, सुनीता यादव, नीरा सिंह, स्वाति सिंह, गुंजन देवी, सुनील कुमार, वीरेंद्र पाल सिंह, गुड्डी सिंह, पूरण लाला, ह्रदेश शर्मा, पवन वरनी, सोमेश शर्मा, ब्रजेश यादव, सोमवीर सिंह, मोहन राघव, रोबिन सिंह, कुंवर सेन, अजय टेंट, श्रीनिवास, ओमप्रकाश, गुड्डू, हरिओम, सचिन, आदि शामिल थे I इस अवसर पर डूंगर सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।