गरीबों को आवास और राशन कार्ड देने की मांग को लेकर ज्ञापन देते कांग्रेस नेता
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। गरीबी रेखा से नीचे जी रहे लोगों को आवास और राशन कार्ड नहीं दिए जाने को लेकर कांग्रेसी नेता बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि अधिकारी गरीब लोगों को परेशान कर उनके आवास का आवेदन रद्द कर देते हैं। इसी तरह इन लोगों के राशन कार्ड भी नहीं बनाए जा रहे हैं। जमालपुर मोहल्ले में रहने वाले दर्जनों गरीब परिवार इसी उम्मीद में कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहे हैं।
उन्होंने ज्ञापन में मांग की है कि इन लोगों को जल्द से जल्द राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और आवास का आवंटन कराया जाए।
इस मौके पर शहज़ाद हुसैन, नदीम अहमद, फिरोज, जावेद, अकरम, अनिल कुमार, नीरज, अमन, अहमर, इमरान, अलीम, इमरान, रानी बेगम,जरीना, अफसाना, फहमीदा, शाइना, शाकरा परवीन, शबाना, परवीन, खुशबू, मुस्कान, अमरीन, गुलशन, अजरा, निशा, मुन्नी बेग़म, सना, रुकसाना, बबली, अनीशा, हाजरा खातून, रीमा,फरियाद, राजुद्दीन, शशि आदि मौजूद रहे।