अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग और बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षाओं के सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन प्लस टू और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए 26 सितंबर को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा है।
इस प्रवेश परीक्षा में 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में 40 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।