फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर छात्र प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे ज्ञापन दिया, मांग की जिनका टीकाकरण हो चुका है उन छात्रों को सुविधा दे दी जाए

विज्ञापन
एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय पर ज्ञापन देते हुए छात्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं संचालित किए जाने के लिए लाइब्रेरी के बाहर अलग तरीके से विरोध करने के बाद प्रॉक्टर कार्यालय में छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया। बातचीत के बाद छात्रों में फिर से एक ज्ञापन प्रॉक्टर कार्यालय को सौंपा है। जिसमें पुस्तकालय, सेमिनार पुस्तकालय को खोलने की मांग की है। साथ ही वाई-फाई की सुविधा को भी शुरू करने के लिए कहा है। छात्रों ने कहा कि टीकाकरण का प्रमाण पत्र देने के बाद छात्रों को पुस्तकालय और अन्य सुविधाओं के लिए अनुमति दे दी जाए। छात्रों ने दावा किया कि प्रॉक्टर कार्यालय की टीम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि पुस्तकालय, वाई-फाई की सुविधा और रिसर्च लैब जल्द ही खोल दी जाएंगी। छात्रों ने कहा है कि अगर यह वायदे पूरे नहीं किए गए तो छात्र अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। छात्रों ने कहा कि इससे पहले वे कुलपति, डीन ऑफ आर्ट फैकल्टी और कंप्यूटर सेंटर निदेशक को भी ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। हमारे कार्यालय पर कुछ छात्र आए थे। मौजूदा समय में हमारे पास सरकार की ओर से कोई नई गाइडलाइन नहीं आई है। जिससे विश्वविद्यालय परिसर को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए खोलना संभव नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा हम चाहते हैं कि छात्रों की पढ़ाई भी ऑफलाइन तरीके से हो और परीक्षाएं भी ऑफलाइन तरीके से हों। शैक्षिक सत्र के बीच में ही हम व्यवस्था को बदल कर असहज स्थिति छात्रों के लिए नहीं बना सकते। - डा. सैयद अली नवाज जैदी डिप्टी प्रॉक्टर एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें