अलीगढ़। कांग्रेसियों ने महंगाई रसोई गैस पेट्रोल डीजल और खाद्यान्न के दामों में हो रही मूल्यवृद्धि निजी करण बेरोजगारी किसान विरोधी कानून के विरोध में अंबेडकर पार्क के सामने केंद्र सरकार के इस्तीफे की मांग की है।
कांग्रेसी नेता आग़ा यूनुस ने कहा है कि संविधान और लोकतंत्र का चीरहरण नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। इसलिए पहले सत्ता में आने के लिए शमशान कब्रिस्तान कर रही थी और अब अब्बाजान कर रही है।