फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता शाहिद मलिक ने थामा कांग्रेस का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के नेता और कोल विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रहे शाहिद मलिक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दिल्ली में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बुधवार को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल की मौजूदगी में शाहिद मलिक कांग्रेस में शामिल हुए। शाहिद मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी में कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता इमरान प्रतापगढ़ी, हमीद खान, रफीक अब्बासी, इकबाल सैफी, शादाब खान, शमशाद अली, आसिफ, सद्दाम चौधरी, फुरकान, शकील, रशीद खान, इकबाल आदि मौजूद रहे। दूसरी और समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी और महासचिव मनोज यादव ने कहा है कि शाहिद मलिक को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें