फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में बारिश का सितम, राहगीरों की दिक्कत बढ़ी एएमयू भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर बोले अक्टूबर मध्य तक इसी तरह की स्थितियां रहेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। शुक्रवार की रात के बाद शनिवार को भी दोपहर में हुई बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर के वह स्थान जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है वहां पर असुविधा जनक स्थिति पैदा होने से राहगीरों को परेशानी हुई। अगले एक-दो दिन इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। शनिवार को बारिश के चलते शहर में तस्वीर महल चौराहे, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, रसल गंज पुलिस चौकी, थाना बन्नादेवी के पास नौरंगाबाद पुल आदि स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। तस्वीर महल चौराहा और पुलिस कंट्रोल रूम के पास निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के बाद यहां पर स्थिति और भी जटिल हो गई। यहां से गुजरते समय राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सितंबर महीने में हो रही बारिश के संबंध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के पूर्व चेयरमैन प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं कि जिस प्रकार की स्थितियां बन रही हैं उसके मुताबिक कहा जा सकता है कि 15 अक्टूबर तक बरसात होने की संभावना बनी रहेगी। इस वर्ष जुलाई महीने में मानसून का इंतजार रहा। अगस्त महीने में भी पर्याप्त बरसात नहीं हुई। अब सितंबर और 15 अक्टूबर तक संभावना है कि बरसात की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें