अलीगढ़। डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ रहे मामलों को लेकर कांग्रेसियों में रोष है। इसको लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में डेंगू, मलेरिया और बुखार आदि के प्रभावी नियंत्रण के उपाय करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी है कि 7 दिन के अंदर अगर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की स्थिति नहीं दिखाई दी तो हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डेंगू और मलेरिया के प्रकोप के बाद भी दवा छिड़काव की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है।
शहर के इलाकों में गंदगी और कूड़े का अंबार है। अस्पतालों में मरीजों की कतार लग रही है। इन सब के लिए उपाय किए जाने की आवश्यकता है।
इस प्रदर्शन में पंडित महेश चंद्र शर्मा, डॉ. सुहेल बेग, शहज़ाद हुसैन, जितेंद आर्य, अनिल कुमार, नीरज सिंह, मोहम्मद नदीम, अलीम, सलीम, राजू, जावेद, गुफरान, कपिल, अहमर, आसिफ, जावेद अहमद, मोहसिन आदि मौजूद रहे।