अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया।
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया।
सोशल साइंस फैकल्टी के डीन प्रोफेसर निसार अहमद और अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद अब्दुल सलाम ने डीन कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।
इसमें ताड़, स्पाइडर प्लांट, अरचिन्ड, स्नेक प्लांट आदि के साथ अमरूद, कासनी, मुसंबी, नींबू जैसे फलों के पौधे शामिल थे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के लैंड एंड गार्डन विभाग के एमआईसी प्रोफेसर जकी अनवर सिद्दीकी, डॉ. शाहिना परवीन, डॉ. अब्दुल अजीज, डॉ. शीरीन रईस आदि मौजूद थे।