फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्ट नाइस इंडिया ने एएमयू के 98 छात्रों को प्लेसमेंट दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। सॉफ्ट नाइस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड वर्ष 2021 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 98 छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराया है। जिसमें 52 छात्रों को हाल ही में जुलाई और अगस्त महीने के बीच चलाए गए प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान भर्ती किया गया है। विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यालय जनरल को भेजे गए एक ईमेल में सॉफ्ट नाइस कंपनी के कॉरपोरेट भर्ती प्रबंधक फैज नबी रिजवी ने प्रतिभाशाली छात्रों को उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। ईमेल में कहा गया है कि हम 3 अक्टूबर को प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यालय के आगामी वर्चुअल कॉरपोरेट में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं जिससे एएमयू के और अधिक छात्रों को प्लेसमेंट उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें