फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकराबाद में युवती की हत्या की घटना में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कांग्रेस नेता

विज्ञापन
अकराबाद क्षेत्र में युवती की हत्या किए जाने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी नेता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। अकराबाद क्षेत्र में एक युवती की हत्या किए जाने के मामले में कांग्रेसियों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजनों को शोक सांत्वना व्यक्त की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल अन्य कांग्रेसियों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की सूचना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को भी दे दी है। विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा की सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो देती है लेकिन बेटियों की सुरक्षा करने में असमर्थ है। प्रदेश सरकार में बेटियां, किशोरियां हिंसा का शिकार हो रही हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह जादौन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, शाहिद खान, वार्ड अध्यक्ष अमीरुद्दीन लाला आदि मौजूद थे I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें