फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में छात्राओं की तकलीफ को साझा करने की एक कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एडवांस सेंटर फॉर विमेंस स्टडीज द्वारा 12 सितंबर को एक कथा पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महामारी के दौरान छात्राओं की व्यक्तिगत संघर्ष और साहस की कहानियां साझा की जाएंगी। सेंटर की निदेशक प्रोफेसर अजरा मूसवी कहती हैं कि महामारी के दौरान छात्राओं ने अपने परिजनों को खोया है। साथ ही कई प्रकार की असहज स्थितियां भी देखी हैं। इसके बाद भी अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ती रही हैं। हमने ऐसी छात्राओं की जिंदगी के व्यक्तिगत संघर्ष को साझा करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसी कार्यक्रम में पेंट योर हार्ट नामक एक गतिविधि आयोजित होगी जिसमें प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। प्रोफेसर अजरा मूसवी कहती हैं महामारी के दौरान हमने केवल उन लोगों की तकलीफ को देखा जो चिकित्सा कार्य से जुड़े रहे और जो आपूर्ति के कार्य से जुड़े रहे। युवतियां और छात्राएं जो इस दौर से गुजरीं, उनकी बात सामने आई ही नहीं। यह कार्यक्रम उन्हीं के एहसास की अभिव्यक्ति का एक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें