अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बुक बैंक को खोले जाने की मांग को लेकर बुधवार को कुलपति आवास पर धरना दिया।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद ही धरना समाप्त हुआ। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कशिफ ने बताया कि पिछले 1 वर्ष से मेडिकल कॉलेज का बुक बैंक बंद है। जिसके चलते समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
मौजूदा हालात में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क किया गया तो उनके स्तर से कहा गया कि इस समस्या का समाधान विश्वविद्यालय प्रशासन के माध्यम से ही हो सकता है।
इसके बाद सभी रेजिडेंट डॉक्टर अब कुलपति आवास पर आए हैं। यहां पर सभी की समस्या से अवगत करा दिया गया है।
जल्द समस्या के समाधान की बात कही जा रही है अब देखना यह होगा कि कितनी जल्दी हमारी मांग पूरी की जाती है।
बुक बैंक एक प्रकार की रेजिडेंट डॉक्टर्स की मेडिकल बुक्स की लाइब्रेरी है जिसका इस्तेमाल चिकित्सा पाठ्यक्रम, पोस्ट ग्रेजुएट लेवल और एमडी आदि कर रहे डॉक्टर करते हैं।
कुलपति आवास पर धरने को देखते हुए मौके पर विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर टीम और महिला सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गई थीं।