अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति द्वारा पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने को युवा कांग्रेस के प्रांतीय नेता जियाउर्रहमान ने सही बताया है ।
जियाउर्रहमान ने एएमयू में कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के विरोध को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा है कि दलगत और वैचारिक विरोध के बावजूद कल्याण सिंह ने अलीगढ़ का नाम राजनैतिक रूप से गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कहा कि एएमयू के कुलपति ने शोक व्यक्त कर मानवता का परिचय दिया है और सद्भाव की मिसाल पेश की है। लेकिन यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र नेता विरोध कर भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं । उन्होंने कह कि निधन पर शोक व्यक्त करने का विरोध करने वाले भाजपा के एजेंट हैं और भाजपा की गोद में बैठकर ध्रुवीकरण की साजिश रच रहे हैं