अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेन्स कालेज का शारीरिक शिक्षा अनुभाग राष्ट्रीय खेल दिवस पर एएमयू और अलीगढ़ की लड़कियों के लिए एक ओपन डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है।
इसके अलावा राष्ट्रीय खेल दिवस पर एएमयू-एबीके हाई स्कूल गर्ल्स द्वारा क्विज, स्लोगन राइटिंग और स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
वीमेन्स कालेज की प्राचार्य नईमा खातून के मुताबिक ओपन डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में 28 व 29 अगस्त 2021 को टेबल टेनिस (एकल) और बैडमिंटन (एकल) प्रतियोगिताएं होंगी।
भाग लेने की इच्छुक महिला खिलाड़ी 27 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक शारीरिक शिक्षा अनुभाग, वीमेन्स कालेज की प्रभारी नाजिया खान के मोबाइल नंबर 7983455650 पर पंजीकरण करा सकती हैं। दोनों प्रतियोगिताएं 27 अगस्त को शाम चार बजे से होंगी।
उद्घाटन समारोह 28 अगस्त को सुबह 9 बजे वीमेन्स कालेज मैदान में होगा। टूर्नामेंट के दौरान कोविड से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
इंटरस्कूल आनलाइन स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता 6वीं से 8वीं कक्षा के बच्चों के लिए अंग्रेजी में होगी। प्रतिभागी 28 अगस्त को सुबह 10 बजे तक अपनी प्रविष्टियां मोबाइल नंबर 7820378036 पर भेज सकते हैं।