फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय भारत अभियान की समीक्षा, एक अगस्त के प्रशिक्षण शिविर की तैयारी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर हुई कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के एक अगस्त को होने वाले जनपद स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सभी पदाधिकारियों की एक बैठक बुधवार को बुलाई गई। इस बैठक में पिछले दिनों संचालित किए गए जय भारत महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा भी की गई सभी न्याय पंचायत और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायतों में किसानों ने पूरा सहयोग किया और अपने यहां पर खाना पीना और हम लोगों को सोने के लिए भी चारपाई दी। बैठक में जिला प्रभारी मुकेश धनगर और जिला महासचिव मोहम्मद जियाउद्दीन राही ने कहा कि 1 सितंबर को अलीगढ़ में जो शिविर आयोजित किया जा रहा है उसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।बैठक में शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, शिवपाल सविता, दिनेश शर्मा, विनोद पांडे, सुषमा शर्मा, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रूपेश पाठक, शीलू चंदेल, धर्मेंद्र लोधी, धनेश शर्मा, शमीम अहमद, सागर सिंह तोमर, अजय शर्मा, समसुल खान, अनवर अकील, शाहिद खान, वीरी सिंह बंजारा, रामगोपाल रैना, शहबाज जियाउद्दीन, अमजद सिद्दीकी, फारुख, नितिन चौहान, ब्रह्मदेव बघेल, इरफान, सुरेश, नेकराम, ज्ञान सिंह, दिवाकर, रोहतास सिंह, अनुराग गोयल आदि उपस्थित रहे। माजिन हसन जैदी देंगे कांग्रेसियों को प्रशिक्षण अलीगढ़। छत्तीसगढ़ से प्रशिक्षण लेकर आए सैयद माजिन हसन जैदी कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करेंगे। माजिन जैदी पूर्व में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। एक अगस्त को होने वाले कांग्रेस के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए आला नेतृत्व का भी पूरा फोकस है। बैठक के दौरान कांग्रेसियों में टकराव, हो गई हाथापाई अलीगढ़। कांग्रेस के रेलवे रोड स्थित जिला कमेटी कार्यालय पर हुई कांग्रेसियों की बैठक में आपस में ही जमकर टकराव और हाथापाई हो गई।   खैर क्षेत्र से आए एक नेता की जमकर पिटाई हो गई। इसके अलावा कांग्रेस के एक पदाधिकारी के साथ अभद्रता भी हो गई। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि पदाधिकारी ने यह कह दिया कि जय भारत महा जनसंपर्क अभियान के दौरान किसी भी कांग्रेसी ने कुछ नहीं किया। सब नाटक किया गया है। इस पर कुछ कांग्रेसी भड़क गए और उन्होंने जमकर नेता जी को आड़े हाथ ले लिया। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक ने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान युवक कांग्रेस के जिस सदस्य में बैठक की गरिमा को भंग किया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ......... बैठक ठीक चल रही थी इस दौरान युवक कांग्रेस का एक सदस्य कहने लगा कि वह संबोधन करेगा। जबकि संगठन का अध्यक्ष संबोधन कर चुका था। जब उससे कहा गया कि यह गरिमा और मर्यादा के विपरीत है, तो वह भड़क गया और नोकझोंक की स्थिति पैदा हो गई। उसको हिदायत दी गई है कि वह अपने व्यवहार को अनुशासित रखे। इसके अलावा जय भारत महा जनसंपर्क अभियान के संबंध में जो कहा गया वह सभी के लिए नहीं है। कुछ कांग्रेसियों ने इस अभियान को पूरी तरह गंभीरता से नहीं लिया। उनके लिए समीक्षात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिसको आलाकमान को भेजा जाएगा। -मुकेश धनगर, प्रभारी जिला अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें