अलीगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खालिद हाशमी की पहल पर जमालपुर स्थित हमदर्द नगर के डेढ़ दर्जन युवाओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल के समक्ष कांग्रेस का दामन थामा I
विवेक बंसल के कार्यालय मैरिस रोड अयोध्या कुटी पर हुए कार्यक्रम में पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं का विवेक बंसल ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया I
विवेक बंसल ने कहा कि आप सभी लोग युवा हैं और राजनीतिक दृष्टि से कांग्रेस पार्टी में आपका राजनीतिक भविष्य सुरक्षित है।
कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं में शकील खान, मुज़म्मिल हुसैन, सलीम खान, आरिफ चौहान, फ़राज़ खान, ज़ोहेब खान, सुबूर बेग, अरसलान फ़राज़, अज़हर, आदिल आलम, रियासत अली, आबिद खान, राशिद अली, आमिल चौहान, शमशुल, जुनैद खान, फरहत खान, मुनफैद खान आदि थे I इस अवसर पर अनवार वारसी, मुख्तार अहमद, सागर सिंह तोमर, अर्जुन दिवाकर आदि मौजूद थे I