फोटो
बच्चे ज्यादा है तो दो पालियों में कराएं पढ़ाई
प्वाइंटर
आज छह से आठ तक कि कक्षाओं के शुरू होने पर बीएसए ने प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। अगर विद्यालयों में बच्चों की संख्या अधिक है और कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के लिए जगह सीमित है तो दो पालियों में बच्चों की पढ़ाई कराएं। यह निर्देश बीएसए सत्येंद्र कुमार व डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को जारी किये हैं।
गौरतलब हो कि शासन ने 23 अगस्त सोमवार से छह से आठ तक की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के चलते सोमवार को घोषित राजकीय शोक की वजह से विद्यालय नहीं खोले गए। ऐसे में आज मंगलवार को जनपद के सभी विद्यालयों में छह से आठ तक के बच्चों की पढ़ाई शुरू होगी। मार्च में बंद हुए स्कूलों के बाद अब फिर से स्कूलों में रौनक लौटेगी। मास्क, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का ख्याल रखने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जबकि एक से पांच तक की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही स्कूल संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को पढ़ाई के अलावा ऐसे सामूहिक समारोह से दूर रखा जाएगा। जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन असंभव हो।