अलीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने गाँव छर्रा में मेडिकल कैंप का आयोजन किया।
इसमें लोगों का मुफ्त इलाज व दवाइयां दी गईं। शिविर में डॉ.अब्दुल्लाह, डॉ. आसिया व डॉ. शोएब ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में मो.अरहम,साईम अख्तर, डॉ.सौरभ द्विवेदी, रिज़वान खान,फैसल मीर, सलमान हफ़ीज़, तारिक़ ताज, खालिद बलियावी, शोएब यमन, अनवर अहमद,अशोक कुमार, रवि यादव, दीपक यादव, राशिद क़ुरैशी, मुस्तक़ीम क़ुरैशी आदि मौजूद रहे।