फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक की हत्या के आरोपियों की सपा नेताओं ने गिरफ्तारी की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। हरदुआगंज के एक गांव में दलित युवक की मार पीट कर हत्या कर देने के मामले में समाजवादी पार्टी ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गांव भूढ़ की नगरिया पहुंचा और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी थी। जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने कहा है वांछित अपराधी रात को घर आ जाते हैं। पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह पीड़ित परिवार के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे और न्याय की मांग करेंगे। पीड़ित परिवार से मिलने वालों में जिला उपाध्यक्ष अहमद सईद सिद्दीकी, रत्नाकर पांडे, जिला कोषाध्यक्ष गुड्डा यादव , विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजेंद्र यादव ,जलाली नगर अध्यक्ष अक्षय यादव , लक्ष्मी धनगर , सोनू शर्मा , अख्तर खान आदि दर्जनों समाजवादी साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें