फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना की पाइप लाइन जहर की पाइप लाइन साबित हो रही : विवेक बंसल पूर्व विधायक ने दूषित पानी से मौत का शिकार हुए बच्चे के परिजनों को सांत्वना दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा है कि अटल अमृत योजना के तहत बिछाई गई पानी की नई पाइप लाइन विष योजना साबित हो रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल चंडीगढ़ से लौटने के बाद जीवनगढ़ गली नंबर 1 में दूषित पेयजल के कारण मौत का शिकार हुए बच्चे के परिजनों को सांत्वना देने गए थे उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया I जल निगम के सहायक अभियंता लक्षण सिंह को भी मौके पर बुला लिया और पानी की लीकेज रोकने के लिये जो कार्य चल रहा है उसके विषय में जानकारी प्राप्त की I विवेक बंसल ने कहा कि इस क्षेत्र में अमृत जल योजना के अंतर्गत नई पानी की पाइपलाइन डाली जा रही है लेकिन ये कार्य अपने नाम के विपरीत विष योजना में बदल गया है। उन्होंने दिवंगत बच्चे के परिवारीजनों को प्रशासन व सरकार द्वारा उचित मुआवज़ा दिलाये जाने की मांग भी की I इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद शाहिद मलिक, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी बॉबी, मोहम्मद ताज मेव, मोहम्मद लतीफ़, अल्लाह नूर , कल्लू मुल्लाजी, ज़हीर खान, बाबू खान, हिमांशु जादौन, मनोज कुमार के साथ क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित थे I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें