फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय चिन्ह के दुरुपयोग रोकने के लिए आरटीओ से मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट के राजकीय चिन्ह के दुरुपयोग रोकने के लिए नियमावली बना देने और इसको संज्ञेय अपराध घोषित कर देने के बाद शहर में और जिले में निजी वाहनों पर ऐसे चिन्हों का दुरुपयोग रोकने के लिए नागरिक चेतना समिति की ओर से संभागीय परिवहन कार्यालय को पत्र लिखा गया है। इसमें मांग की गई है कि कुछ सरकारी कर्मचारी और कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोग अशोक की लाट, सेना के चिन्ह, बैज आदि को अपने वाहनों की नंबर प्लेट या वाहन के आगे शीशे आदि पर लगा लेते हैं। इसके अलावा पत्र में यह भी कहा गया है कि कुछ वाहन चालक शहर की रेड लाइट पर कैमरे की पकड़ में आने से बचने के लिए अपनी नंबर प्लेट को विकृत कर ले रहे हैं। ऐसे में जब यह लोग रेड लाइट होने के बाद भी उसको जंप कर जाते हैं, तो वह वाहन चालक जो यातायात नियमों का पालन करते हैं वह हतोत्साहित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें