अलीगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को अतरौली के गांव सांकरा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ ही विधिक सेवा कार्यक्रम एवं लोक अदालत की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिविजन यादवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को तमाम जनहित की सरकारी योजनाओं, तहसील स्तर पर चलाई जा रही शासकीय योजनाओं, विधिक सेवा कार्यक्रम, एडीआर तंत्र व लोक अदालत की विस्तृत जानकारी दी गई। तहसीलदार अतरौली सुरेंद्र कुमार ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विधिक सेवा अधिवक्ता मनोहर सिंह राघव, साकरा चौकी प्रभारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, परा विधिक स्वयं सेवक धनमंतरी, महक शर्मा, नीतू राजपूत, राजकुमारी आदि उपस्थित थे। अंत मे ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित पम्पलेट व अन्य प्रचार सामग्री वितरित की गई।