अलीगढ़। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने आश्वस्त किया है कि विश्वविद्यालय शैक्षिक सत्र 2020 - 21 में प्रोन्नत किए जाने वाले व परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पबद्ध है। किसी भी रूप में छात्रों का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय की अलीगढ़ की जनसंपर्क अधिकारी डॉ सुनीता गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने के लिए यद्यपि पर्याप्त समय दिया था, फिर भी यदि कुछ विद्यार्थी किन्हीं उचित कारणों से अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, तो उनके प्रत्यावेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और उन्हें परीक्षा समिति में रखकर उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।