फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी का अलीगढ़ आने पर स्वागत किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा अलीगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेश दीक्षित को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रशासन प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार अलीगढ़ आने पर उनका स्वागत किया गया।  सारसौल स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर आनंदपाल सिंह के आवास पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रूपेश पाठक, विनोद पांडे सहित अन्य कांग्रेसियों ने योगेश दीक्षित का माल्यार्पण कर स्वागत किया।  योगेश दीक्षित ने कहा कि संगठन ने जो उनको दायित्व सौंपा है वह उसका पूरी क्षमता और निष्ठा के साथ पालन करेंगे। इस अवसर पर  गजेंद्र सिंह, कांग्रेस आउटरीच कार्यक्रम के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, अजय शर्मा, मुनीश अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें