अलीगढ़। केंद्र सरकार द्वारा महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से कोई भी मौत नहीं होने के बयान पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान ने बेहद निराशाजनक बताया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता की मौत का मजाक उड़ाया है। अब यह साबित हो गया है कि भाजपा का जनता के सुख-दुख से कोई लेना देना नहीं है। जबकि सभी लोग जानते हैं कि इस संकट के समय में भारत की दूसरे देशों ने भी मदद की थी।