अलीगढ़। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव इमरान मलिक ने रजा नगर की बिजली की परेशानी को लेकर बिजली विभाग के संबंधित एसडीओ से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इमरान मलिक ने बताया कि पुराने तार होने के कारण बार बार तार का टूटना बहुत ही खतरनाक है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड होने के कारण बिजली के तार बार-बार टूटते रहते हैं। बिल रीडर बिल गलत निकल रहे हैं।
इस अवसर पर राशिदअल्वी,साहिल सैफी, सरताज,अनीश,इम्तियाज,नौशाद,सलीम,कल्लू, नदीम,नसीम, हाफिज ताहिर आदि मौजूद रहे।