पौधा रोपण करते हमसफर सोसाइटी के पदाधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। हमसफर एजुकेशनल सोसाइटी की टीम ने क्रिकेट मैदान के किनारों पर पौधारोपण किया। सोसाइटी के संस्थापक सचिव डॉ. जुल्फिकार ने बताया कि हमजा क्रिकेट एकेडमी रठगांव के परिसर में पौधारोपण किया गया।
इस परिसर में पौधारोपण करने का एक मकसद यह भी था कि यहां पर आने वाले खिलाड़ियों को अच्छा वातावरण मिले। इस अवसर मोहम्मद मंज़ूर,उपसचिव शबनम परवीन और सैयद शाहरुख हुसैन मौजूद रहे।