फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: अलीगढ़ हुआ कोरोना मुक्त, सक्रिय केसों की संख्या शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। जिले के लोगों के  लिए खुशखबरी है। अलीगढ़ को जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी से मुक्त घोषित कर दिया है। वर्तमान में जिले में एक भी सक्रिय केस नहीं है। इसी आधार पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने यह घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से अनुरोध किया है कि वह दो गज की दूरी और मास्क जरूरी के नियम का पालन अभी भी जारी रखें। इधर, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि संभावित कोरोना की तीसरी लहर के  लिए तैयार रहें। अस्पतालों से लेकर जांच केंद्रों तक की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। ऑक्सीजन प्लांट समय से अस्पतालों में लगा लिए जाएं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले में आठ अप्रैल 2020 को पहला केस मिला था। इसके बाद जिलेभर में कोरोना महामारी से हलचल मची। दूसरी लहर मार्च 2021 के बाद जिले में आई। इसने शहर के बड़े कारोबारी घरानों से लेकर गरीबों परिवारों तक को नुकसान पहुंचाया। पिछली दो जुलाई 2021 को जिले में अंतिम कोरोना मरीज मिला था। इसके बाद मरीज नहीं मिले हैं। इसी आधार पर अलीगढ़ को कोरोना मुक्त घोषित किया गया था। जिले में कोरोना जांच की व्यवस्था अभी भी जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन पांच हजार से अधिक कोरोना जांच करने का लक्ष्य दिया गया है। आंकड़ों पर एक निगाह 1. 21275 कोरोना मरीज पहली और दूसरी लहर में जिले में मिले। २. 11710 कोरोना मरीज पहली लहर (जनवरी 2020 से मार्च 2021) में मिले। ३. 9565  कोरोना मरीज दूसरी लहर (मार्च 2021 से जुलाई तक) में मिले। 4. 1100927 संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच अब तक हुई। 5. 227313 लोगों को कांटेक्ट ट्रेसिंग के जरिये खोजे गए। 6. 108 मरीजों की मौत कोरोना से अब तक जिले में हुई। 7. 1.94 प्रतिशत औसतन कोरोना पाजिटिविटी रेट जिले में रहा। 8. 99.49 प्रतिशत रिकवरी रेट जिले में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें