अलीगढ़ । कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह और पूर्व महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अनुशासनहीनता में लिप्त कुछ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
दोनों नेताओं ने पत्र में कहा है कि कुछ नेताओं ने स्वयं को आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ऐसे लोगों ने पार्टी के प्रति अनुशासनहीनता प्रदर्शित की है। इस तरह का कार्य करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।