फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू स्वराज के कार्यकर्ताओं का अतरौली तहसील में तालाबंदी कर प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। तीनों कृषि कानूनों का विरोध जारी है। आंदोलन की श्रृंखला में भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार आज अतरौली तहसील में तालाबंदी कर प्रदर्शन का एलान किया है। हालांकि संगठन के नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि यह आंदोलन अहिंसात्मक होगा। इस मामले में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिलाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व से आएं निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर संगठन की जिला इकाई के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार आज अतरौली तहसील पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सुबह 10 बजे अतरौली तहसील पर पहुंचने को कहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः अहिंसक होगा। बैठक में तहसील अध्यक्ष प्रवीण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप यादव, शिवकुमार, अधिवक्ता संघ के एडवोकेट चेतन सिंह यदुवंशी, भूपेंद्र अवस्थी, अशोक शर्मा, अनुराग शर्मा, ब्लाक उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, युवा जिला सचिव सुभाष कुमार, मोहम्मद फुरकान, यासिन मलिक आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें