जयंत चौधरी से मुलाकात करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल उन्हें सर सैयद का चित्र भेंट करते हुए
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। एएमयू के पूर्व एवं मौजूदा छात्रों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आवास पर पहुंचा और जयंत चौधरी से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने स्वर्गीय अजित सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और आगामी चुनाव पर विस्तार से चर्चा की। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने सर सैयद अहमद खान का चित्र भेंट किया। जयंत चौधरी ने जनमानस से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर छात्रों के साथ विचार विमर्श किया।
एएमयू छात्रों के प्रतिनिधि प्रतिनिधि मंडल में एएमयू रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शहंशाह खान, पूर्व उपाध्यक्ष फहीम अख्तर कादरी एवं छात्र संघ के पूर्व केबिनेट जानिब हसन मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी ने किया।
इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष युवा रालोद के अध्यक्ष नीरज शर्मा, खैर के पूर्व ब्लाक प्रमुख जोगिंदर सिंह ,इगलास के पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरपाल सिंह दिवाकर ,ओपी चौधरी, नेता हबीब आदि उपस्थित थे।