फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामरेड शम्भू सिंह की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पोलितब्यूरो के सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्ता कामरेड शम्भू सिंह की 27 वीं पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम और ऑनलाइन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्रजराज सिंह राना ने की। उन्होंने कहा कि कामरेड शम्भू सिंह मैमोरियल फाउंडेशन द्वारा इस बार सादगी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें आज से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो कि जुलाई माह तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ज़मीन की उपलब्धता सुनिश्चित कर चलेगा तथा पेड़ों को बचाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में जुड़े फौजुआ के जाट नेता चौधरी छत्तर सिंह ने कहा कि बाबू शम्भू सिंह एक ईमानदार व चरित्रवान व्यक्ति थे। वे जीवन पर्यन्त समाजिक उत्थान हेतु संघर्ष करते रहे। वे एक प्रसिद्ध अधिवक्ता रहे, जिन्होंने कोर्ट से बाहर भी जटिल मुद्दों का पंचायत में समाधान किया। युवा नेता रंजन राना ने कहा कि आज के दौर में राजनीति कुछ पूंजीपतियों के घर में कैद हो गई है। इस अवसर पर रितिश यादव, जियाउर्रहमान एडवोकेट, हसरत भाटी, दिलशाद खान, सुरेन्द्र उपाध्याय, युवा नेता प्रतीक चौधरी, संजय खत्री जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें