फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन कार्यक्रमों के पाठक्रम को चलाने के लिये एएमयू को यूजीसी से मंजूरी यूजीसी ने 38 विश्वविद्यालयों को आनलाइन पाठयक्रम को चलाने की स्वीकृति दी है

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा और आनलाइन शिक्षा केंद्र को अधिक से अधिक सम्पूर्ण आनलाइन शैक्षणिक कार्यक्रम आरंभ करने के लिये विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने अपनी स्वीकृति प्रदान करदी है। यूजीसी ने 38 विश्वविद्यालय को आनलाइन कार्यक्रमों के पाठयक्र को चलाने की स्वीकृति दी है। जिसमें तीन केन्द्रीय विश्वविद्यालय जेएमआई, जेएनयू और एएमयू शामिल हैं। एएमयू के दूरस्थ शिक्षा और आनलाइन शिक्षा केन्द्र को आनलाइन कार्यक्रमों के पाठयक्रमों को चलाने की जो स्वीकृति प्रदान हुई है वह सभी विश्वविद्यालयों में सबसे अधिक है। यूजीसी ने उन सभी शैक्षणिक संस्थानों को संपूर्ण आनलाइन पाठक्रम शुरू करने की अनुमति प्रदान की है जो यूजीसी आनलाइन रेगूलेशन 2020 की वांछित आवश्यकताओं को पूर्ण करते हें। यूजीसी ने आनलाइन कार्यक्रमों की विशेषज्ञ समिति से मंजूरी मिलने के बाद गत 11 जून, 2021 को नोटिस जारी किया। एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने विश्वविद्यालय द्वारा आनलाइन कार्यक्रम शुरू करने पर संतोष व्यक्त किया है। कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि एएमयू समाज के हर वर्ग के छात्रों को एक किफायती फीस की सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश करेगा ताकि शिक्षा देश के हर दरवाजे तक पहुंचे सके। उन्होंने कहा कि इन आनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए विदेशों से छात्रों को नामांकित करने की योजना है। विश्वविद्यालय ने यूजीसी द्वारा आनलाइन कार्यक्रमों के लिए अनुमोदित पाठ्यक्रमों के लिए आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें