फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांड में मरने वालों में मेडिकल कॉलेज का सफाई कर्मचारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। जहरीली शराब से मरने वालों में जेएन मेडिकल कॉलेज के 1 सफाई कर्मचारी के भी मौत होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कुछ मरीजों की आंखों की रोशनी प्रभावित होने की बात बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जहरीली शराब कांड के बाद इससे पीड़ित जिन मरीजों का उपचार हो रहा है उनकी आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो रही है। कुछ मरीज धुंधला दिखाई देने की शिकायत कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि उन्हें दिखाई देना बंद हो गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों की पहली प्राथमिकता भर्ती हुए मरीजों का जीवन बचाना है। वह इसी दिशा में काम कर रहे हैं। इन मरीजों की स्वास्थ्य रिपोर्ट और अन्य स्थिति को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें