फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी भरने को लेकर प्राइवेट बस वालों ने रोडवेज ड्राइवर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। थाना गांधीपार्क क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास सवारी भरने को लेकर प्राइवेट बस ठेकेदार और रोडवेज बस ड्राइवर में मारपीट हो गई। इस घटना में एक बस का शीशा टूट गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। गांधी पार्क रोडवेज बस स्टैंड के बाहर से प्राइवेट बसें यात्रियों को चढ़ाने और उतारने का काम करती हैं । बुधवार की दोपहर को मेरठ डिपो का बस ड्राइवर गोपाल शर्मा अपनी बस लेकर बस स्टैंड पर आया था । मेरठ के लिए वह सवारी भर रहा था। इसी दौरान प्राइवेट बस का ठेकेदार भी आ गया। प्राइवेट बस के ठेकेदार ने रोडवेज बस के ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर 112 नंबर लेपर्ड पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को तितर-बितर किया। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें