अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मोहल्ला सराय हकीम, लक्ष्मीपुरी के रहने वाले एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की पृष्ठभूमि में पारिवारिक आर्थिक तंगी का कारण बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक बन्ना देवी के मोहल्ला सराय हकीम लक्ष्मीपुरी का रहने वाला 35 वर्षीय देवकीनंदन पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। यह बात उसके परिवार वालों ने बताई है।
बुधवार की सुबह 6 बजे कठपुला के पास उसने रेलवे ट्रैक के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास जेब में मिले कागज के आधार पर उसके परिवार वालों को सूचित किया गया। जिसके बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। परिवार वालों का कहना है कि घर में आर्थिक तंगी के चलते देवकीनंदन अक्सर परेशान रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।