अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सेवाएं बंद होने से उन मरीजों को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिनका नियमित उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।
ऐसे भी मरीज हैं जिनका 2 वर्षों से या इससे भी अधिक वर्षों से उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। लेकिन अब ओपीडी बंद होने से उनके उपचार की प्रक्रिया ठप पड़ी है। जिससे उनकी तकलीफ बढ़ गई है। ऐसे मरीजों ने जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सेवा शुरू करने की मांग की है।
मेरी पत्नी का इलाज चल रहा था। फिर से लॉकडाउन होने के कारण ओपीडी बंद हैं। अभी परामर्श के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में जाना पढ़ता है, जिससे काफी फीस तो देनी ही पढ़ती है, दिक्कतें भी आती हैं। अगर ओपीडी खुल जाए तो इससे हमे बहुत मदद मिल जाएगी
- जुबेर अहमद, मानिक चौक
मेरे सिर मे चोट लगने के कारण मुझे काफी दिक्कत थी। मेरा इलाज वर्ष,2020, से न्यूरो सर्जरी ओपीडी में चल रहा था। बार बार ओपीडी बंद होने के कारण मेरी परेशानी बढ़ जाती है। मुझे दवाएं बदलवानी होती हैं
- सुरेश चंद्र, गांव लाल गढ़ी, छतारी, बुलंदशहर
मेरे पिता का इलाज 2018, से मेडिकल कॉलेज के टीबीआरडी, ओपीडी 15, में चल रहा है। सांस फूलने की परेशानी है। अभी कोरोना काल में दिक्कत बहुत बढ़ जाती है। अगर प्राइवेट डाक्टरों को दिखाने जाते भी हैं तो वह सांस की परेशानी देख कर कोरोना समझते हैं और देखते ही नहीं। एक परिचित के माध्यम से फ़ोन पर, कुछ दवाएं बताई हैं लेकिन आराम नहीं है। अगर ओपीडी खुल जाए तो, मेरे पिता को आराम मिल जाए
- बिलाल अहमद, मामू भांजा, अलीगढ़
काफी समय से मेडिकल कॉलेज आ रहा हूं। पहले मेरे बेटे का प्लास्टिक सर्जरी में ऑपरेशन हो चुका है। उसको लेकर, ऑर्थोपेडिक और प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी दिखाना होता है। मेरे खुद के कान में दिक्कत है। मेरा इलाज ईएनटी ओपीडी में कई महीने से चल रहा है। ओपीडी बंद होने से मुझे और मेरे बेटे दोनों को समस्या रहती है
- राम कुमार शर्मा, बढ़ा गांव, अकबर पुर, गोंडा रोड अलीगढ़
हमारे यहां टेलीमेडिसिन से ओपीडी चल रही है। सरकार की गाइडलाइन के कारण अभी ओपीडी नहीं खोली जा सकती है
- प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दिकी, प्रिंसिपल, जेएन मेडिकल कालेज
सुरेश चंद्र, गांव लाल गढ़ी, छतारी, बुलंदशहर
- फोटो : Amar Ujala
सुरेश चंद्र, गांव लाल गढ़ी, छतारी, बुलंदशहर
बिलाल अहमद, मामू भांजा,
- फोटो : Amar Ujala
बिलाल अहमद, मामू भांजा,
राम कुमार शर्मा, बढ़ा गांव, अकबर पुर, गोंडा
- फोटो : Amar Ujala
राम कुमार शर्मा, बढ़ा गांव, अकबर पुर, गोंडा