फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो भी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक किशोरी ने मोहल्ले के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसकी अश्लील वीडियो बनाने की बात कही है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से शनिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि पिछले महीने की 13 तारीख को उसके परिवार वाले किसी काम से बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली ही थी। इस दौरान पड़ोस का रहने वाला एक युवक उसके घर पर आया और उसको बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील फिल्म भी बना ली। अब वह इस फिल्म के आधार पर उसको ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि इस मामले में स्थानीय थाने पर तहरीर दी गई लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। यही नहीं पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया है। एसएसपी ने इस मामले में जांच के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें