अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एडमिशन दिलाने के नाम पर सोशल मीडिया पर डाले गए भ्रामक विज्ञापनों के संबंध में थाना सिविल लाइन में आरोपी हर्षवर्धन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस मामले में छात्र नेता फरहान जुबेरी ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके बाद शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सभी कोर्स में एडमिशन कराए जाने की बात कही गई थी। जबकि विश्वविद्यालय में सोशल मीडिया कि कोई भी भूमिका एडमिशन में नहीं रहती है।
इस विज्ञापन में किसी हर्षवर्धन सिंह का नाम था और उसका बैंक खाता दिया गया था। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर बात खुल गई। यह पूरा मामला एडमिशन के नाम पर युवाओं से पैसा ठगने का था।
इस संबंध में छात्र नेता फरहान जुबेरी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 के तहत आरोपी हर्षवर्धन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।