फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब संक्रमण में गिरावट आई तब कांग्रेस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र में संक्रमण ग्रस्त परिवारों की मदद करने की बात कही

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अब जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऑक्सीजन की कमी भी पहले की तरह नहीं रही है। तो कांग्रेस द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मरीजों और तीमारदारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में पांच हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए जिस पर मरीज और उसके तीमारदार सहायता हासिल कर सकते हैं। लेकिन पार्टी की ओर से यह घोषित नहीं किया गया है कि कौन कौन सी सहायता हासिल किया सकेंगी? और वह सहायता किस प्रकार उपलब्ध कराई जाएंगी? कांग्रेस ने खैर, अतरौली, शहर, इगलास, छर्रा, बरौली और कोल विधानसभा क्षेत्र में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि कोरोना के पीड़ित परिवारों की हर विधानसभा में मदद की जाएगी। जब तक यह कोरोना महामारी खत्म नहीं हो जाती कांग्रेस पार्टी निरंतर कार्य करती रहेगी। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कोरोना मरीजों को मदद पहुंचाने का कार्य करेगा। वह कहते हैं कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार विफल हो चुकी है। प्रदेश के मुखिया वाह वाही लूटने से पीछे नहीं हटते हैं। प्रदेश का बुरा हाल है। कोरोना के मरीजों को किसी भी अस्पताल में सही इलाज नहीं मिल रहा है। प्रदेश के अंदर लाशों को जलाने के लिए सरकार के पास कोई व्यवस्था नहीं है, न अस्पतालों में ऑक्सीजन है। सुविधाओं के सवाल पर चौधरी सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि जो भी संभव होगा संक्रमण के शिकार परिवारों की मदद की जाएगी। इसकी कोई सीमा रेखा निर्धारित नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें