फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा रवि को जमानत दिए जाने पर प्रसन्नता जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को जमानत दिए जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा है कि न्यायालय का यह फैसला सराहनीय है। इससे लोगों में न्यायपालिका के प्रति विश्वास मजबूत होगा। देश की वर्तमान सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा देना चाहती है। कभी पुलिस के माध्यम से, कभी सीबीआई के माध्यम से, कभी प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा ऐसे लोगों पर दबाव बनाया जाता है जो सरकार की और उसके फैसले की आलोचना करते हैं। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। ऐसी स्थिति में लोगों की एकमात्र उम्मीद न्यायपालिका पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें