लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करतीं डिबाई विधायक डॉ. अनिता लोधी राजपूत।
- फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर। डिबाई विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर नगर क्षेत्र में बाईपास बनवाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को दिए पत्र में विधायक ने बताया है कि एनएच 509 पर डिबाई नगर पड़ता है। नगर का क्षेत्र हाईवे पर तीन किमी आता है। दोनों तरफ घनी आबादी होने के कारण और हाईवे किनारे ही कई स्कूल होने के कारण अक्सर जाम आदि लगने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाईवे पर पूर्व में कई हादसे भी हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। हाईवे पर बाईपास बनने से जाम और बड़े वाहनों के नगर में नहीं आने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें कार्रवाई का अश्वासन दिया है। इसके अलावा उन्होंने बीते दिनों रामघाट में पुल स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।