अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव रूही जुबेरी ने बताया है कि 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी की सभा मथुरा में होगी।
इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अलीगढ़ सहित बदायूं, कासगंज, आगरा, एटा, मैनपुरी, गौतम बुद्ध नगर, फिरोजाबाद, बुलंदशहर आदि अन्य जनपदों के जिला अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को पत्र भेजा है।
जिसमें सभा को सफल बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करने की अपील की गई है। यह सभा 19 फरवरी को प्रस्तावित थी लेकिन पूर्व मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा के निधन के चलते इस सभा को स्थगित कर दिया गया था।