नेटबॉल नेशनल के लिए चयनित खिलाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala
फ़ोटो सहित
जिले के 10 खिलाड़ियों लेंगे नेट बॉल नेशनल में हिस्सा
- तेलंगाना में आयोजित 33वीं नेटबाल जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। तेलंगाना में आयोजित 33वीं नेटबाल जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए गाजियाबाद के 10 खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की टीम में चुना गया है। बालक वर्ग में टीम के कप्तान आकाश चौधरी व उप कप्तान करण यादव सहित पंकज शर्मा, गौरव उज्जवल, अखिलेश धामा, रितिक को प्रदेश की टीम में जगह मिली है। बालिका वर्ग में भी गाजियाबाद की अदिति को कप्तान और आशू को उप कप्तान की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा वंशिका चौधरी, अवनी व कशिश टीम में शामिल हैं। सभी खिलाड़ी रविवार को दिल्ली से रवाना होंगे। ग़ाज़ियाबाद नेटबाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव व नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की सहसचिव विभा चौधरी ने सभी खिलाड़ी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।