अलीगढ़। लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन बघेल ने घोषणा की है कि अलग-अलग जन समस्याओं का अगर समाधान नहीं हुआ तो वह 1 मार्च 2021 को लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे ।
उन्होंने कहा है कि तहसील कोल के बड़ा गांव अकबरपुर में किसानों का बिजली विभाग उत्पीड़न कर रहा है। ट्रांसफार्मर लगाए नहीं जा रहे और मनमाने बिल भेजे जा रहे हैं । इसके अलावा कुछ स्थानों पर किसानों की जमीन पर अवैध कब्जे हो गए हैं। इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अगर इन सभी समस्याओं का समय से समाधान नहीं हुआ तो है 1 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे।