उत्तराखंड में आई आपदा में मारे गए लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते युवक कांग्रेस के नेता आनंद बघेल व अन्य कांग्रेसी
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आनंद बघेल के नेतृत्व में आईटीआई रोड पर उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से हुई त्रासदी के शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया।
आनंद बघेल ने कहा कि इस मुश्किल समय में पूरा देश उत्तराखंड के निवासियों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर साजिद बेग,हाशिम खान, मोनू पंडित,आरिफ खान, करण कुमार,संजय सिंह,रेहान खान ,कमरुद्दीन,फ़राज़ खान,अंकित पचौरी, रिहान बेग,साहिब रहमान, सनी प्रजापति,आदि मौजूद रहे।