अलीगढ़। प्रसिद्ध बाल रोग, पोषण और फिटनेस विशेषज्ञ डॉ. वैभव पाटनी ने दंत चिकित्सा की प्रक्रियाओं का दस्तावेजीकरण, रोगियों की शिक्षा, और क्लीनिकल जांच के लिए मोबाइल डेंटल फोटोग्राफी के महत्व के विषय में बताया।
डॉ. पाटनी एएमयू के डेंटल कॉलेज द्वारा मोबाइल डेंटल फोटोग्राफीः डाक्यूमेंटिंग टू कम्यूनिकेटिंग एंड एर्गोनामिक्स विषय पर आयोजित राष्ट्रीय आनलाइन वेबिनार में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
डा. वैभव ने कहा कि डिजिटल फोटोग्राफी का आगमन क्लिनिकल फोटोग्राफी के लिए एक बड़ी छलांग है। क्योंकि यह इमेज-कैप्चर और रिव्यू के बीच के समय अंतराल को दूर करता है।
उन्होंने कहा कि एर्गोनामिक्स उत्पादकता और स्वस्थ, दर्द मुक्त जीवन को बढ़ाने के लिए एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। यह नैदानिक अभ्यास के दौरान असुविधा और चोट के जोखिम को दूर करने में मदद करता है। उन्होंने कुर्सी की सही ऊंचाई और अच्छे डेस्क के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रोफेसर राकेश भार्गव, डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि सोच की सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए डेंटल फोटोग्राफी को एक नए दृष्टिकोण से देखने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में
बाल रोग तथा निवारक दंत चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर दिव्य संजय शर्मा, डा. सदाफ गनी, डा. साइमा यूनुस खान, प्रोफेसर एम के जिंदल भी मौजूद रहे।