फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन बिछाने को 2 महीने पहले खोदी सड़क, अब हो रही है दुर्घटनाएं मौके पर पहुंचकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया, नगर निगम को चेतावनी दी

विज्ञापन
मेडिकल से सर सैयद नगर की ओर जाने वाली सड़क जो पहले खोदी गई नीचे बीएसएनएल की केबल निकल आई तो उसमें मलवा भर दिया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। मेडिकल रोड से सर सैयद नगर की ओर जाने वाली सड़क को 2 महीने पहले खोदा गया। नीचे बीएसएनएल की केबल निकलने के बाद खुदाई दूसरी जगह शुरू कर दी गई और पहले जहां सड़क खोदी गई थी वहां मलवा भर दिया गया। अब यह सड़क उसी अवस्था में है। जिससे वहां पर लगातार दुर्घटना हो रही हैं। इस बात को लेकर कांग्रेसियों ने गहरा आक्रोश जताया है और उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंजीनियर आगा यूनुस के नेतृत्व में कांग्रेसी मौके पर पहुंचे और नगर निगम को चेतावनी दी जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ पर पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा। आगा यूनुस ने बताया मेडिकल रोड से सैयद नगर की ओर जाने वाली सड़क पर पाइप लाइन बिछाने के लिए 2 महीने पहले सड़क की खुदाई शुरू की गई। खुदाई से पहले जरूरी जांच प्रक्रिया नहीं की गई। नतीजा यह हुआ कि नीचे केबल निकल आई। इसके बाद आनन-फानन में दूसरी जगह खुदाई करके पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया। लेकिन पहले खोदी गई सड़क ऐसे ही छोड़ दिया। इससे लगातार दुर्घटना होती रही। इसको लेकर जब आक्रोश जताया और विरोध किया गया तो ठेकेदार ने मलवा भर दिया लेकिन उसकी लेबलिंग नहीं की। उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया। इससे स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मौके पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर मोहम्मद सोहेल अख्तर, डॉ. नाहिद, अख्तर, ताहिर, सोहेल, अहमद, आजम, निजाम, नदीम, आसिफ, मुन्ना, आफरीदी, राजू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें